गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खास का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

बलरामपुर। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के समय शिवम् सिंह (वार्ड बॉय), रीतेश सिंह (स्वीपर कम चौकीदार), प्रमिला (स्टाफ नर्स), नीलम चौधरी (लैब टेक्नीशियन) तथा डॉ. मुकेश सिंह (चिकित्सा अधिकारी) ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया। निरीक्षण में चिकित्सालय भवन एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जिसे लेकर सीएमओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार डॉ. विजयभान से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिकित्सालय में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं अनुशासन सर्वाेपरि है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!