गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चला आयोग का डण्डा, 35 अधिकारियों से होगी आठ लाख पचहत्तर हजार की वसूली

22 प्रकरणों में 35 अधिकारियों पर अर्थ दण्ड वसूली का आदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के भीमापार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा मांगी गई सूचना समय से उपलब्ध न कराए जाने के कारण 30 दिसम्बर राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम द्वारा 22 प्रकरणों में 35 अधिकारियों पर अर्थ दण्ड वसूली के साथ अपीलों का निस्तारण किया गया। उसके साथ ही चार प्रकरणों में अभिलेख गायब होने से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के साथ विलम्ब स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के भी आदेश पारित किये गये। आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा जनपद के कई विभागों से सूचना मांगी गई थी। विभाग द्वारा समय से सूचना न देने के कारण आयोग के समक्ष अपील प्रस्तुत की गई थी। जिसमें से 30 दिसम्बर को देवेश मणि त्रिपाठी से सम्बन्धित कुल 29 प्रकरण आयोग के समक्ष सुनवाई हेतु राज्य सूचना आयुक्त नदीम के सुनवाई कक्ष में सुनी गई, जिसमें से 22 प्रकरण में अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया। उसके साथ ही ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित कुल चार प्रकरण में अधिशासी अभियन्ता को अभिलेख अपूर्ण होने के साथ जो अभिलेख गायब है, उसके सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने एवं प्रकरण से सम्बन्धित विस्तृत विवरण शपथ-पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने के आदेश दिये गये हैं। जिसमें अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड शैलेन्द्र कुमार चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अरशद, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा एवं नगर पंचायत नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाजार एवं शोहरतगढ़, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष यादव, विमलकान्त यादव, वशीकुर्रहमान, शीला पटेल, राहुल यादव सहित कल 35 अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपए अर्थ दण्ड वसूली के आदेश पारित किये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!