चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया महेश विकर्स केक मेकिंग सेंटर शॉप का उद्घाटन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत चोड़ार चौराहा पर सोमवार को महेश विकर्स केक मेकिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, युवा नेता विवेक उपाध्याय व घनश्याम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं केक काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि केक मेकिंग सेंटर के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब केक के लिए शोहरतगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। युवा नेता विवेक उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण केक मिल सकेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि चोड़ार चौराहा पर केक मेकिंग सेंटर खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, संजय मिश्रा,विवेक उपाध्याय, घंश्याम, शरदेंदु त्रिपाठी, चिंटू, गोपाल फौजी, दिनेश कुमार, राकेश राज, रामानंद पाण्डेय, हेमन्त गौतम, वैभव त्रिपाठी, बाबू लाल, बृजेश कुमार व स्थानीय गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।



