गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा, भगवतीगंज एवं अचलापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम शैलेंद्र राय, अंजलि, संविदा चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, रजत शुक्लावार्ड बॉय, डॉ पल्लवी मिश्रा संविदा चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों के अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवतीगंज में निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि वहां कोई भी पैथोलॉजी जांच नहीं की जा रही थी, वार्ड के कमरे बंद मिले तथा पैथोलॉजी कक्ष में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संविदा चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा ताला बंद पाया गया , इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा वहां तैनात समस्त स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा साफ-सफाई, जांच सुविधाओं और स्टाफ की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!