महिला थाना टीम ने 10 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ किया विदा

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थनगर भूतनाथ गुप्ता की उपस्थिति में रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस टीम द्वारा 10 परिवारों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। परिवारों को बिखरने से बचाने में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय व उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला व काउंसलिंग टीम में महिला आरक्षी संगीता गौतम, प्रियम्बदा सिंह, रीना व शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं परिवारों का विवरण में मोनी पत्नी दीपू निवासी पारा नानकार थाना जोगिया उदयपुर, पूजा शाहू पत्नी सुरेन्द्र शाहू निवासी जियाभारी थाना ढेबरुआ, अजमेरुन्निशा पत्नी मो0 अहमद निवासी कैथवलिया थाना मिश्रौलिया, सरीफुन्निशा पत्नी लुकमान निवासी सोहांस थाना सिद्धार्थनगर, आरती पत्नी रमेश जायसवाल निवासी कौलपुर थाना लोटन, गुलबसा पत्नी आजाद अहमद निवासी चकमझारी थाना सिद्धार्थनगर, आसिया खातून पत्नी हमीदुल्लाह निवासी जिगनिहवा थाना ढेबरुआ, वन्दना पत्नी विजय निवासी परिगवा थाना शोहरतगढ, चाँदनी पत्नी सूरज निवासी पोखरभिटवा थाना जोगिया उदयपुर, आसमीन पत्नी रहमतुल्लाह निवासी बनकटा थाना पथरा थीं।



