गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रपति से मिला पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के स्काउट-गाइड्स का दल

डुमरियागंज। डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ के छठे दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज, विकास क्षेत्रदृडुमरियागंज के स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर राष्ट्रीय स्तर पर जनपद सिद्धार्थनगर का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्काउटदृगाइड्स को देशदृविदेश से आए तथा विभिन्न प्रदेशों से आए स्काउटदृगाइड्स से परिचय एवं मिलन का अवसर प्राप्त हुआ। इस सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदानदृप्रदान से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं अनुशासन की भावना और अधिक प्रबल हुई। डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में उपस्थित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के स्काउटदृगाइड विद्यार्थियों ने भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्र के शीर्ष पदों पर आसीन विभूतियों से साक्षात्कार करना विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय रहा। इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउटदृगाइड दल का कुशल नेतृत्व स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार एवं प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी द्वारा किया गया। उनके दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, शिष्टाचार एवं सेवा भावना का प्रशंसनीय परिचय दिया। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!