पढ़ाई के साथ खेल और अनुशासन भी है जरूरी- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।बढ़नी विकास खण्ड के नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंदही कलां के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल की अभिरुचि भी छात्र छात्राओं में होनी चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। जीवन को सफल बनाने के लिए पढ़ाई, खेल के साथ अनुशासन और टीम वर्क बहुत जरूरी है। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिहवा ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय भरौली को हराया। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिहवा ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय भरौली को हराया। वालीवाल में गांधी आदर्श इण्टर कालेज बढ़नी सभी वर्गों में विजेता रही। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव, हरिनारायण शुक्ला, अनिल अग्रहरि, नर्वदेश्वर मणि, सुखवीर सिंह, अश्वनी पाण्डेय, अनिल कुमार, राहुल पाण्डेय, सुग्रीम यादव, राहुल पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।




