गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी,जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए हजारों लोग

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ कस्बे में मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद ए मिलादुन्नबी त्योहार इस्लाम के अनुयायियों ने परंपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली। नबी की याद में कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मस्जिदों और घरों को बिजली के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिह्न लगाया गया। घरों में इस्लाम का झंडा फहराया।

जगह- जगह कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मस्जिदों और घरों को बिजली के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिन्ह लगाया गया। लोगों ने घरों में इस्लाम व तिरंगा का झंडा फहराया। जुलूस मस्जिद चौराहे से शुरू होकर रमजान गली,नीबी दोहनी,पुलिस पीकेट,गड़ाकुल से माल गोदाम होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर समाप्त हो गया। इस अवसर पर मौलाना रजिउल्लाह,नवाब खान,अलताफ हुसैन,वकार मोईज खान,अरमान अंसारी,सैफ फारूकी,सैफ आलम,जिशान रगरेज, एजाज अहमद,सलमान इदरीसी,फरहान,इजहार हुसैन,अफसर अंसारी,मोहम्मद अशरफ अंसारी, असलम अंसारी,अब्दुल वदुद आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button