कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र त्योंहार धार्मिंक निष्ठा के साथ मनाया गया

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर।बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र त्योहार धार्मिंक निष्ठा के साथ मनाया गया। उक्त पावन अवसर जनपद सिद्धार्थनगर को राप्ती, बूढ़ी राप्ती, बाणगंगा सहित बड़हरघाट मन्दिर परिसर स्थित प्रसिद्ध पारसी नदी आदि प्रमुख नदियों के पावन घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्नान-दान किया। घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीपदान व पूजापाठ कर मंगलकामनाएं की। राप्ती, बूढ़ी राप्ती, बाणगंगा समेत अन्य प्रमुख नदियों में गंगा स्नान के लिए पहुंचे। पुण्य प्राप्ति के लिए नदियों में डुबकी लगाई। इसके बाद पूजन-अर्चन भी किया। कई नदियों में स्नान के बाद भक्तों ने दीपदान भी किया। सुरक्षा की दृष्टि के जिले भर में पुलिस जगह-जगह तैनात रही। उक्त कड़ी में मिश्रौलिया थाना प्रभारी बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान मय फोर्स स्नान घाट/मेला मैदान में किसी श्रद्धालु/मेलार्थी को कोई समस्या ना हो विशेष ध्यान रखते हुए भ्रमण करते रहें।




