गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

जन शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें अधिकारीगण: जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी को कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारीगण समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। शिकायतों का निस्तारण करने के बाद की गई कार्रवाई की सूचना उन्हें भी अवश्य दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी फरियादियों से समन्वय स्थापित करें और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि जनता को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!