कम पूंजी होते हुए भी अच्छा व्यापार कर सकतें हैं: आशुतोष कुमार पाण्डेय

बलरामपुर। राजकीय बालिका इण्टर कालेज उतरौला बलरामपुर में गुरूवार को केन्द्रपुरोनिधानित योजनान्तर्गत संचालित व्यवसायिक विषय रिटेल के अतिथि व्यख्यान का आयोजन किया गया, वीटीपी संस्था द्वारा आयोजित इस अतिथि व्यख्यान में आमंत्रित अतिथि प्रवक्ता आशुतोष कुमार पाण्डेय ने विषय पर व्यख्यान देते हुए बताया कि खुदरा व्यापार आज देश में सबसे तेजी से बढ़ता व्यपार होता जा रहा है जिसमें कम पूंजी होते हुए भी अच्छा व्यपार किया जा सकता है तथा सरकार द्वारा संचालित व्यवसायिक विषय से बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने से भारत में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर व्यवसायिक प्रशिक्षण कन्हैया सिंह ने कहा कि जैसा कि सरकार की योजना भारत को आत्मनिर्भर बनाने की है उस राह में ये योजना बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को सशक्त बनाने की है जो कतिपय कारणों से हाईस्कूल या इण्टरमीडिएट के बाद आगे की शिक्षा अर्जित नहीं कर पाते हैं, तो इस शिक्षा का लाभ पाते हुए रोजगार अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्मालय की प्रधानाचार्या कु0 ज्ञान कुमार ने आये हुए अतिथि का स्वागत करते हुए बच्चों को विषय की महत्ता बताते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्मालय की प्रधानाचार्या कु0 ज्ञान कुमार, प्रवक्ता पूनम तिवारी, व्यवसायिक प्रशिक्षक कन्हैया सिंह, वरिष्ठ क्लर्क सविता,एस के सिंह सही अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।




