गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नदी में नाव पलटने से डूबे ग्रामीण, राहत बचाव कार्य जारी

नदी में नाव पलटने से डूबे ग्रामीण, राहत बचाव कार्य जारी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले के सुजौली थाना अंतर्गत भरथापुर गांव से कुछ दूरी पर बह रही कौड़ियाला नदी में नाव पलटने की घटना घटित हुई। नाव पलटने से कई लोग डूब गए, जब खबर प्रशासन को मिली तो तुरंत ही घटनास्थल की ओर प्रशासनिक अमला रवाना हो गया। घटना की जानकारी सीएम योगी को भी हुई और उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर हर संभव सहायता करने के लिए निर्देश दिए। मिली जानकारी अनुसार सुजौली थाना अंतर्गत भरथापुर गांव से कुछ दूरी पर बह रही कौड़ियाला नदी में नाव में बैठकर लगभग 22 लोग नदी पार कर रहे थे अचानक तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में डूब गई जिसमें 1 महिला का शव मिला ,5 बच्चे,2 पुरुष और 1 महिला अभी भी लापता हैं और 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाव पलटने से डूब जाने की खबर आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल को प्रशासनिक अमला, थाना व क्षेत्रीय पुलिस रवाना हुआ। मामले का CM योगी ने संज्ञान में लेकर हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया। राहत बचाव कार्य जारी है। तेज बहाव व नदी में पड़े पेड़ से टकराव का कारण हादसा बताया जा रहा है। अपर जिला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं‌‌। तीन तरफ नदी और एक तरफ जंगल से भरथा पुर गांव घिरा हुआ है,रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भी प्रशासनिक अमले को काफी परेशानी हो रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!