लोक आस्था पर्व छठ पूजा का आयोजन व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को दी अर्घ्य

चेतिया/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के चेतिया चौकी क्षेत्र में लोक आस्था पर्व छठ पूजा का आयोजन व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। यह व्रत पुत्र एवं पति के कल्याण के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्रत के उपरान्त 24 घन्टे निर्जला रहकर यह व्रत किया जाता है। इस व्रत को तीन दिवसीय विधि पूर्वक किया जाता है। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खीर रोटी एवं तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के उपरान्त यह व्रत शुरू किया जाता है। अगले दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर यह व्रत का समापन किया जाता है इस व्रत के उपरान्त गंगा घाट पर काफी संख्या में महिलाएं एवं उनके परिवार के लोग शामिल रहे। इस दौरान चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान मय फोर्स पुलिस और प्रशासन के सभी मुस्तैदी से डटे रहे और साथ ही साथ सिविल डिफेंस के वार्डन भी अपनी सेवा दे रहे थे।




