सोनहा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ लक्ष्मी माता का विसर्जन समारोह

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवा घाट पर शुक्रवार की शाम लक्ष्मी जी का विसर्जन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। शाम लगभग 5रू00 बजे तक कुल 10 मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।विसर्जन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने माता लक्ष्मी के जयकारों के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। भक्तों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भजन-कीर्तन के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान सोनहा पुलिस मुस्तैद और सतर्क दिखाई दी। थाना प्रभारी के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दरोगा रविंद्र शुक्ला, हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र यादव, हेड कॉन्स्टेबल धीरज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने विसर्जन स्थल पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।पुलिस बल ने लगातार गश्त करते हुए भीड़ को नियंत्रित रखा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। ग्रामीणों ने भी पुलिस व्यवस्था की सराहना की और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सहयोग किया।




