गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मिठाई की दुकान से 10 किलो खोवा जब्त

बलरामपुर। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विभाग अभियान चला रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के चौक उत्तर लाइन में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गिरजेश कुमार दूबे की अगुवाई में टीम ने श्याम नारायण ट्रेडर्स में जांच की। मिलावट की आशंका पर दुकान से 10 किलो खोवा जब्त किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि नमूना जांच के लिए भेजा गया है। खोवा में मिलावट मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!