पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता

डुमरियागंज। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मंगलवार को हल्लौर गांव में प्रेसवार्ता कर भाजपा नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस दौर में अपराध चरम पर है, जबकि जिम्मेदार मामलों के लीपापोती में जुड़े रहते हैं। सपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकार असगर जमील के आवास पर पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपराधिक मामलों में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। अमूमन चोरी के मामलों को पुलिस संदिग्ध बात कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। ना तो मामलों में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और ना ही किसी प्रकार का पर्दाफाश किया जाता है। सपा नेता ने आरोप लगाते हैं कहा कि सरकार अपराध भ्रष्टाचार हुआ गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने आपराधिक मामलों में कार्रवाई करने की मांग की है।


