गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस का ‘मिशन शक्ति’ अभियान मुंडेरवा में चलाया गया

विशेश्वरगंज/बहराइच। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम लखनापुर दाखिला-मुंडेरवा सरहदी इलाके में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने बच्चियों और ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने जोश भरे अंदाज़ में कहाकृ “अब हर बेटी बेखौफ़ है, पुलिस उनकी ताकत है।” उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका, और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181) की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने आत्मरक्षा, सोशल मीडिया और कानून से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने आत्मीयता से उत्तर दिया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम और प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि राजकुमार पांडेय जैसे अधिकारी मिशन शक्ति की सच्ची पहचान हैं, जो बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की नई चेतना जगा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहना आज की सबसे बड़ी सुरक्षा है, और बेटियों को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। इस मौके पर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, महिला आरक्षी सीमा अग्रहरि, आरक्षी योगेंद्र पाल, जितेंद्र प्रजापति, तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!