गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नारी सम्मान नारी स्वावलंबनमहिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता हमारी प्राथमिकता: सदर विधायक

बलरामपुर। मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के अंतर्गत स्वदेशी मेला -2025 बड़ा परेड ग्राउंड जनपद बलरामपुर के उद्धघाटन में आए अतिथिगण विधायक सदर, विधायक तुलसीपुर, प्रभारी निरीक्षक को0 नगर, मिशन शक्ति प्रभारी व एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।मिशन शक्ति टीम /एण्टीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के अंतर्गत स्वदेशी मेला -2025 बड़ा परेड ग्राउंड जनपद बलरामपुर उद्धघाटन मे आए अतिथिगण विधायक सदर पलटू राम तथा विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला , थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी शंभू तिवारी व एंटी रोमियो टीम द्वारा स्वदेशी मेला 2025 में आयी महिलाओ एवं बालिकाओ को दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधोंजैसे- व्ज्च् शेयरिंग ,लकी ड्रा, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 यूपी आपातकालीन 112 एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!