सदर विधायक श्यामधनी राही ने चिप्स उत्पादन इकाई का उद्घाटन फीता काटकर किया

लोटन/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बखरियां में बुधवार को ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास द्वारा वीरांगना प्रेरणा महिला संकुल के तहत नमकीन एवं चिप्स उत्पादन इकाई का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्र और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार महिला समूहों के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें व्यवसाय के अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। मशीन से समान बनाने का काम सीखना जरूरी है। मेरी सरकार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। नमकीन इकाई के शुरू होने से इस क्षेत्र के करीब साठ महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे वह अपने परिवार का आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी । उन्होंने कहा कि पहले की अन्य सरकारे युवाओं की पलायन नहीं रोक पा रही थी लेकिन मेरी डबल इंजन की सरकार गांव से पलायन करने वाले युवाओं को अ् बैंकों से ऋण दिलाकर रोजगार दे रही है और वह रोजगार करके अपने परिवार में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह, प्रभारी बीडीओ आयुष अग्रवाल आईएएस, सचिव ईश्वरदेव, प्रियंका गोस्वामी, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी,बीएमएम गिरीश पाण्डेय, संजय शुक्ला, एडीओआइएसबी प्रमोद व इकाई की अध्यक्ष मंजू, सचिव सोना,कोषाध्यक्ष रेनू आदि मौजूद रहीं।




