नामांकन बढ़ाने हेतु नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में किया गया जनसम्पर्क

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र बांसी अन्तर्गत चेतिया चौकी स्थित जनता इन्टर कॉलेज असिधवा, सिद्धार्थनगर में स्कूल चलो अभियान एवं विशेष नामांकन के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन एवं शिक्षकगण लालचन्द, कुमारी विभा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विष्णुनाथ लाल, चन्द्रभान मौर्य, कमलेश मौर्य, कृष्णमुरारी यादव, पंकज कुमार श्रीवास्तव आदि द्वारा सामूहिक रूप से कक्षा 5 एवं कक्षा 8 पास छात्र/ छात्राओं के नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से चेतिया न्याय पंचायत स्थित दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित किया। विशेष नामांकन एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विद्यालय स्तर पर नामित नोडल अधिकारी लालचन्द, मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से कक्षा 5 एवं कक्षा 8 पास छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया और अभिभावकों से संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया।




