पुलिस की मिशन शक्ति केन्द्र टीम में किया सराहनीय कार्य

कठेला/सिद्धार्थनगर। मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा ग्राम नेवल के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा था कि वहां के लोगों द्वारा सूचना मिली कि संजू पत्नी रामबहाल ग्राम नेवल थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था, जिसके उपरान्त मिशन शक्ति केन्द्र की टीम मौके पर पहुंची एवं थानाध्यक्ष अभय सिंह को भी अवगत कराया गया। वहीं थानाध्यक्ष मय मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा संजू के पति रामबहाल, बहन अंजू, सास जहरा, ससुर चिनका प्रसाद, ननद सरिता, माता पाना देवी पत्नी त्रिभुवन साकिन मधवापुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर व अन्य गांव के लोगों के समक्ष संजू पत्नी रामबहाल उपरोक्त की काउंसलिंग की गई। संजू को उनके मातृत्व कर्तव्यों, पारिवारिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए समझाया गया कि जीवन में छोटी-छोटी समस्याएं आती रहती है, लेकिन इन समस्याओं से डरकर जीवन खत्म न करें, बल्कि समस्या का समाधान कर अपने पारिवारिक जीवन व मातृत्व दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाये। तत्पश्चात श्रीमती संजू पत्नी रामबहाल उपरोक्त ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मेरे द्वारा भविष्य में कभी भी ऐसी गलती नहीं की जायेगी। मौके पर एक तहरीर लिखित में ली गई एवं सभी सम्बन्धित संजू, संजू के पति रामबहाल, बहन अंजू, सास जहरा, ससुर चिनका प्रसाद, ननद सरिता, माता पाना देवी पत्नी त्रिभुवन साकिन मधवापुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर व अन्य गांव के लोगों के हस्ताक्षर बनवाये गये। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र टीम में थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह, उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल संजीत पाण्डेय एवं महिला कांस्टेबल करिश्मा मौजूद रहीं।




