नैनिहा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस हादसे में 22 श्रद्धाल हुए घायल, पांच की हालत गंभीर

बहराइच। मानोना धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार सुबह नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नेनिहा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मिली जानकारी अनुसार श्रावस्ती जनपद के भिनगा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को लेकर मानोना धाम गई थी। दर्शन के बाद लौटते समय नेनिहा जंगल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय जनता ढाबा के कर्मचारियों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।



