कैरियर गाइडेंस मेले में छात्राओं को दिखाई गई उज्जवल भविष्य की राह

डुमरियागंज। राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को एक कॅरियर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। मेले में छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज डुमरियागंज में प्रिंसिपल रजनी पांडेय की अध्यक्षता में एक करियर गाइडेंस कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में सूचित निर्णय लेने में सहायता करना था। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज पच मोहिनी के प्रिंसिपल करुणाकान्त, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला समन्वयक अधिकारी भारद्वाज शुक्ला , मंसबअली, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के प्रिंसिपल शिव कुमार पांडेय, अमरेश बहादुर, पीटीए अध्यक्ष बच्चाराम बौद्ध सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण प्रदर्शित किए। करुणाकांत ने कहा कि छात्राओं को पुलिस, सेना, व्यवसाय और शिक्षा जैसे विभिन्न करियर क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मदद करना, विस्तृत जानकारी प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वासपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम में सुमीत्रा, विनीता भारती, शैलेश पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, हाजरा खातून, माला वर्मा, पूनम वर्मा, आशुम यादव, अन्नपूर्णा, मुहम्मद शरीफ, दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज चव्हाण आज उपस्थित रहे।




