दुकान में घुसकर दुकानदार से मार-पीट का आरोप, विवाद में दुकानदार घायल

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत जोगीबारी में पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में घुसकर लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोप है कि शनिवार को शनिवार को दुकानदार हरिकेश सिंह के भतीजे नीरज सिंह ने थाना शोहरतगढ़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में नीरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी सौरभ उर्फ अंकित सिंह, ज्ञान बहादुर सिंह व सरिता सिंह ने मेरे चाचा हरिकेश सिंह के दुकान के अन्दर घुसकर गाली देने लगे और बेल्ट से चाचा के आंख पर प्रहार कर उन्हें दुकान के अन्दर से खींचकर बाहर सड़क पर लाकर जान से मारने की उद्देश्य से ईट से सिर पर प्रहार किया गया। वहीं लाठी डण्डा व सिर पर ईंट से प्रहार कर हरिकेश सिंह को लहुलुहान कर दिया और लोग भाग गये। परिजन ने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। घायल हरिकेश सिंह को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी ने कहा कि मार-पीट की घटना की जानकारी है। मूर्ति विसर्जन में व्यस्त था, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।




