गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी पुलिस नें वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना बांसी पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/2025 धारा 69, 351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को रतनसेन डिग्री कॉलेज के सामने बांसी-इटवा मार्ग से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्त सुनील निषाद पुत्र अर्जुन निषाद निवासी सुभाषनगर (बेलबनवा) थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शम्स जावेद खान, कांस्टेबल पन्नेलाल गुप्ता व कांस्टेबल पवन कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!