गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

वृद्ध जनों को नई पीढी बोझ न समझे, वे नींव की ईट-डा. वी.के. वर्मा

बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम बनकटा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि वृद्ध जनों के आदर से ही समाज विकसित और खुशहाल रहेगा, हमें उनके अनुभवों से लाभ उठाना चाहिये। कहा कि वृद्ध जनों को नई पीढी बोझ न समझे, वे नींव की ईट है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वृद्ध जनों को न्याय दिलाने के लिये वे सदैव तत्पर है। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के सभी लोगों में फल, वस्त्र मिष्ठान वितरित करने के साथ ही वृद्धाआश्रम के संचालक एवं किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ल द्वारा बी.एन. शुक्ल, डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ साधू शरण शुक्ल, बी.के. मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पं. सदानन्द शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरेशी, राम विलास शर्मा को उनके योगदान के लिये अंग वस्त्र, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सचिव श्याम प्रकाश शर्मा, बी.के. मिश्र ने वृद्ध जनांे की स्थिति, आवश्यकता, समाज के बदलते सन्दर्भाे पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि वृद्ध जन परिवार, समाज और देश की महत्वपूर्ण कड़ी है। कहा कि वृद्ध जनों को आदर के साथ ही अवसरों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में वृद्धाआश्रम के संचालक अतुल शुक्ल, अम्बिकेश्वरमणि त्रिपाठी, अजित शर्मा, गणेश चौधरी, विजय बहादुर, शुभम शुक्ला, लालचंद वर्मा, राम सागर चौधरी, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, जोखनराम, राम सुमेर चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, गौरीशंकर, धु्रवचन्द्र मिश्र, रेनू सिंह, पं. राम विलास शर्मा के साथ ही वृद्धा आश्रम के वृद्ध जन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!