खेसरहा थाना पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

सुषमा मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थानाध्यक्ष खेसरहा मय टीम द्वारा थाना पर महिलाओ को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।बुधवार को अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना मय टीम द्वारा थाना पर महिलाओ को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । महिलाओ को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं । यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्यवाही की जाएगी । कार्यक्रम के दौरान महिलाओ को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण बाते बताई गयी, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें । महिलाओ को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और निर्भीक होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर उपस्थित महिलाओ ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।




