उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहिए- तेजू विश्वकर्मा

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के भाजपा पार्टी के पकड़ी मण्डल द्वारा आदर्श बाल विद्या मंदिर पकड़ी बाजार में मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी के अध्यक्षता में मंगलवार को आत्म निर्भर भारत अभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजू विश्वकर्मा रहें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहिए। युवाओं को रोजगार सृजन करने तथा नवाचार के लिए सशक्त बनाने पर जोर देना चाहिए। कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस कार्यशाला में परशुराम जायसवाल, मनीराम मौर्या, कन्हैया निषाद, हनुमान तिवारी, प्रेम चन्द निषाद, हनुमान तिवारी, कृष्ण कुमार, बिंन्दनाथ चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।




