गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में लटक रहे ताले, खुले में शौच करने को मजबूर ग्रामवासी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। जिसमें बढ़नी ब्लाक के करीब 77 ग्राम पंचायत भी शामिल हैं। जबकि सही तरीके से सामुदायिक शौचालयों की जांच की जायें, तो बहुत ऐसे शौचालय हैं, जहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है या फिर हमेशा ताले लटकते रहते हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत मोहनकोला का बताया जा रहा है। जहां ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बना सामुदायिक शौचालय बदहाल हैं। लाखों खर्च के बाद भी ताले लटके हुए हैं। स्वयं सहायता समूहों को संचालन की जिम्मेदारी मिली है पर वे निष्क्रिय हैं। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह शौचालय काफी दिनों से बन्द पड़ा हुआ है और यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं और जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले पर मौन धारण किये हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!