खेसरहा में तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री की प्रथम बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड ख़ेसरहा के सभागार में बाल विकास परियोजना के द्वारा आयोजित “पोषण भी, पढ़ाई भी” विषयक तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में प्रथम बैच सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव विशेषता ने कार्यकर्ताओं को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से पोषणयुक्त भोजन तैयार करने के आसान और व्यवहारिक तरीके भी समझाए। उन्होंने दिखाया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से बच्चों को संतुलित आहार कैसे दिया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में गीत, बालगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया गया जिससे सभी लोगों ने मनोरंज तरीके नया सिख लिया। शिक्षा विभाग से प्रशिक्षक गिरीश रॉय एवं दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र केवल भोजन वितरण का स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला हैं। यहाँ यदि पोषण और शिक्षा का समन्वय हो जाए, तो आने वाली पीढ़ी और मजबूत होगी। वहीं प्ले स्कूल और पढ़ाई के तरीके के विषय में जानकारी दिए प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। उन्होंने सामूहिक गतिविधियों, खेलों और गीतों के माध्यम से यह जाना कि किस तरह बच्चों को पढ़ाई में रुचि के साथ-साथ पोषण संबंधी आदतें भी सहजता से सिखाई जा सकती हैं। पिरामल फाउंडेशन से सत्येन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “कुपोषण और अशिक्षा समाज की सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। यदि आंगनबाड़ी केंद्र सशक्त होंगे तो न केवल बच्चे, बल्कि पूरा समाज सशक्त होगा।” तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया। उपस्थित सभी सुपरवाइजर एवं अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यशैली और भी प्रभावी होगी। सिनर्जी संस्था से अतुल उपाध्य ने एनीमिया व सर्वाइकल कैंसर पर लोगों को प्रशिक्षित किया पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण की समापन के अवसर पर जोगिया ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री गोपाल सिंह तथा ने वर्डपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने सर्टिफिकेट डाउनलोडिंग के विषय में जानकारी देते हुए पोषण और स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दिए और लोगों को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दिए। इस प्रशिक्षण के दौरान ब्लाक समन्वयक विजेन्द्र, समस्त सुपरवाइजर, सिनर्जी संस्थान से अतुल उपाध्याय, अध्यापक सुबास चंद एआरपी गिरीश रॉय, दिनेश कुमार पिरामल फाउंडेशन से सत्येन्द्र सिंह, योगेन्द्र मोहन, शोधार्थी दुर्गेश कुमार गुप्ता सहित प्रथम बैच की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।




