गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का हुआ अयोजन

भनवापुर। विकासखंड भनवापुर के बुढ़ऊ चौराहा पर भारतीय सेना के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के मिशन को जिस तरह भारत की तीनों सेनाओं ने डट कर मुकाबला करते हुए आतंक के आकाओं को करारा जवाब देकर विजय प्राप्त किया है।निश्चित ही देश का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। पूरे देश के लोगो को अपने देश पर गर्व है। तिरंगा यात्रा बुढ़ऊ चौराहा से ,बाजार होते हुए मां विंध्यवासिनी देवी स्कूल तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,वंदे मातरम् आदि नारों से गुंजाय मान रहा। इस अवसर पर दीप नारायण त्रिपाठी,बलराम मिश्रा,सदानंद शुक्ला,रामप्रकाश शुक्ला,मस्तराम यादव,राम जी मौर्य,राकेश मिश्रा,दीप नारायण शर्मा,प्रमोद पाण्डेय , खेमराज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!