पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयन्ती वृक्ष लगाकर मनाया

सन्त कबीर नगर। कांटे मंडल के असनहरा बूथ संख्या 188 मां समय महारानी मन्दिर चंगेरा मंगेरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लोगों ने सागौन का पेड़ लगाकर मनाया। इस अवसर पर शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, श्एकात्म मानववादश् के प्रणेता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज मां समय महारानी मन्दिर चंगेरा मंगेरा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु समर्पित रहा। श्अंत्योदयश् का उनका चिंतन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मंडल मंत्री संदीप गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सरोजा राजभर, अर्जुन सिंह, समय महारानी मन्दिर चंगेरा, मंगेरा पुजारी, रामधनी दास महाराज जी और सन्जू सहित अन्य उपस्थित रहें।




