गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : राम दरबार की झांकी में श्रद्धांलुओं ने बरसाए फूल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बहेरिया गांव में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विष्णु महायज्ञ व श्रीराम कथा के अंतिम दिन गुरूवार की रात अयोध्या से पधारे कथावाचक कृष्ण गोपाल ने प्रभू श्री राम विवाह प्रसंग का वर्णन किया।

कथा के दौरान श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गयी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर खुशियाँ मनायी। वहीं कार्यक्रम समापन के उपरांत कथावाचक समेत सभी वैदिक संतो का डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथावाचक ने श्री राम-सीता के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा
किया कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी देश के राजा और महाराजाओं को निमंत्रण पत्र भेजा। एक-एक कर लोगों ने धनुष उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा
से श्री राम ने धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता व राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे प्रभुराम को वर माला डाली वैसे ही देवता फूलों की वर्षा करने लगे। श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। वहीं
झांकी देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। कथा समाप्त होने के बाद कथा वाचक ने आरती कराई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान यज्ञाचार्य पं वासुदेव मिश्र, आचार्य पं सुमंत कृष्ण शास्त्री, वैदिक पं आशुतोष मिश्र, आर्गनिस्ट सूरज पाण्डेय, तबला वादक इंद्रजीत
पाण्डेय, बाबा विश्वनाथ दास, अमरनाथ पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अभयराम पाण्डेय, भोला पाण्डेय, ओम प्रकाश, सुनील, कौशल, जुग्गीलाल, राजाराम, रामानंद, भुन्लल, अयोध्या, चिनमुन रिपुसूदन, शिव कुमार पाण्डेय,रणजीत गुप्ता आदि लोग मौजूद
रहे।

Related Articles

Back to top button