गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : ठाकुरई गुट ने किया शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई जनपद गोरखपुर के जिला कार्यकारिणी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड़ की अध्यक्षता मे शहर के डी ए वी इंटर कॉलेज मे संपन्न हुई।बैठक मे संगठन की मजबूती, सदस्यता की स्थिति, शिक्षकों की समस्याओं, ग्रीष्म कालीन चिंतन शिविर मे पारित 26 बिंदुओं के प्रस्ताव सहित प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 31 अगस्त 2024 को आहूत धरने की रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि संगठन में व्यक्ति का कोई महत्त्व नहीं होता विचार का और संघर्ष का महत्त्व है। आज एकजुट होकर जन आंदोलन की आवश्यकता है तभी शिक्षकों और कर्मचारियो की मांगो को माना जायेगा। आज आवश्यकता है की पूंजीवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ने की ताकि इसका अंत हो सके।जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड़ ने सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला और संघटन की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सभी शिक्षकों से उनकी इकाइयों की समस्याओं को संकलित करने और सदस्यता अभियान पर जोर देने को कहा। जिलध्यक्ष ने आगे कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शीघ्र शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की भर्ती निकाली जाए।

प्रधानाचार्य के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा समाप्त की जाए तथा अनुभव का लाभ व अधिभार भी दिया जाए। 1 अप्रैल 2024 से कार्यरत नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को पद का वेतन दिया जाए।स्थानानंतरण से आए सभी शिक्षकों को शीघ्र उनका वेतन बिना किसी भ्रष्टाचार के दिया जाए।मूल्यांकन का शीघ्र भूगतान कराया जाय।शिक्षकों को म्स की सुविधा दी जाए और उनसे यदि किसी अवकाश मे कार्य कराया जा रहा है तो उसके बदले प्रतिकर अवकाश दिया जाए।31 अगस्त 2024 को आहूत धरने को सफल बनाने के लिए उन्होंने आवाहन किया जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया।बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जे पी नायक, प्रांतीय मंत्री जगतारण शरण, रामजी बागी, घनश्याम तिवारी, नागेश्वर यादव, कमलेश यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री डॉ शोभित श्रीवास्तव ने ग्रीष्म कालीन चिंतन शिविर में पारित 26बिंदु के प्रस्ताव को बिंदूवार पढ़कर सुनाया।इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के डॉ दिनेश गौतम, संजीव कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता , धर्मेंद्र भारती , अतुल त्रिपाठी , नागेंद्र चौहान , डी एन पांडेय , मार्कण्डेय मिश्रा , राजेंद्र प्रसाद , अनंत कुमार , धनञ्जय तिवारी , वंसुराम , क्षमा पांडेय , विजय यादव , रितेश त्रिपाठी , मनीष अग्रहरी , अरविन्द चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button