गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया गया सामग्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर/सिद्धार्थनगर। रविवार को श्री राम जानकी गुरुकुलम वा जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया गया सामग्री। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव पेंडारी मुस्तहकम में 350 पैकेट से ज्यादा (एक पैकेट में दो बड़ा पारले व एक समोसा) सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वितरण किया समोसा बिस्किट। रविवार को दोपहर करीब एक बजे मन्नीजोत से नाव पर सामान रखकर गांव में घर घर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वितरण किया राहत सामग्री।

इस दौरान गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई, उन्होंने कहा कि कभी तक कोई नहीं आया था हम लोगों की सुध लेने पर आज आप लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि मानवता बची हुई है। इस मौके पर जन कल्याण समिति के सचिव सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि हम किसी की जरूरत नहीं पूरा कर सकते है परन्तु यह एक छोटा सा भेंट है, इसे आप लोग इसे स्वीकार करें। हम समाज को जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। कि लोग ऐसे प्रलय के समय में लोगों की मदद करें। इस दौरान आचार्य ओम प्रकाश, पंडित बृजेश पाठक, आकाश यादव, शुभम पाण्डेय, सलमान मलिक, जुबेर मलिक, शिवम पांडेय, आदित्य त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!