गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मूर्तियों की खरीद के लिए उमड़ी भीड़, सनई चौराहे पर लगा जाम

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में नवरात्र का आगाज भक्तिमय माहौल के साथ हुआ। बर्डपुर, शोहरतगढ़, बढ़नी, इटवा, डुमरियागंज और बांसी व जोगिया से श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्तियां लेने जिला मुख्यालय पहुंचे। दिनभर ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन से माहौल भक्तिमय रहा। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। सिद्धार्थनगर के सनई चौराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जमा थी। शाम 6 बजे भीड़ और बढ़ गई। मूर्तियां ले जाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचे। सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थीं। श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ से सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतारें दोनों ओर लग गईं। मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। श्रद्धालु खुद ही रास्ता साफ करने का प्रयास करते रहे। भीड़ अधिक होने से स्थिति नियन्त्रण में नहीं आ सकी। कई लोग और वाहन घन्टों जाम में फंसे रहे। जाम की परेशानी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। मूर्तियों को ले जाते समय भक्तों ने ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर नृत्य किया। हर उम्र के लोग इस धार्मिक माहौल में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!