गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2409 मरीजों को मिला उपचार

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं या जांचें न लिखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को आवश्यक सभी औषधियां और जांच सेवाएं स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएं। आयोजित मेलों में कुल 2409 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 1006 पुरुष, 828 महिलाएं और 575 बच्चे शामिल रहे। मेले में रक्तचाप एवं मधुमेह जांच, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, महिला एवं प्रसूति सेवाएं, बाल रोग परामर्श, परिवार नियोजन परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी तथा सामान्य रोगों की जांच और उपचार जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्या सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का पूरा स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!