जि०वि०से० प्राधिकरण के सचिव ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश अनुपालन क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के निर्देश की कड़ी में गुरुवार को राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने किया।निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह , बस्ती में जनपद सिद्धार्थनगर के कुल 20 किशोर अपचारी निरूद्ध मिलें। निरीक्षण की कड़ी में साफ सफाई समुचित पायी गयी। किशोर अपचारियों की शिक्षा हेतु 04 सहायक अध्यापक व 01 शिक्षा मिश्र तैनात हैं जो मौके पर उपस्थित मिले। प्रतिदिन किशोर अपचारियों को योग कराया जाता है तथा आउटडोर व इनडोर गेम का समुचित प्रबंध है। ऐसा किशोर अपचारियों द्वारा बताया गया।सम्प्रेक्षण गृह में सुरक्षा हेतु कुल 12 सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तथा 05 होमगार्ड उपस्थित पाये गये।गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित बाल अपचारियों से उनके रहने, खाने व उनके अधिवक्तागण के विषय में पूछा गया। उनके द्वारा कोई समस्या के सम्बन्ध में नहीं बताया गया।निरीक्षण के दौरान अरविन्द राय प्रभारी अधीक्षक, अमरेन्द्र चौधरी प्रशिक्षित नर्स, पवन कुमार बरनवाल अन्वेषक, कृष्ण चन्द्र चौधरी केयर टेकर, दिवाकर रावत चतुर्थ श्रेणी, जितेन्द्र प्रसाद चतुर्थ श्रेणी, श्री विकास कुमार रसोइया एवं राजकुमार स्वच्छकार आदि कर्मी उपस्थित पाये गये।



