गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भगवान विश्वकर्मा ज़ी का पूजन कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

शोहररगढ़/सिद्धार्थनगर। बुधवार को स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन तहसील इकाई शोहरतगढ़ के नगर अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कसौधन द्वारा नगर व्यापारियों एवं संगठन पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गयी। बैठक के दौरान सर्वप्रथम मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश देकर महान शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा ज़ी का पूजन अर्चन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष टीका लगाकर हर्षाेल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। साथ ही मिष्ठान का बितरण आदि भी किया गया। कार्यक्रम को लेकर भारतीय मानवाधिकार परिवार जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ़ नीलू रूंगटा ने आगामी नवरात्रि पर्व में दुर्गा प्रतिमाओं के बिसर्जन में तेज ध्वनि एवं अश्लील गानों के साथ बजने वाले डीजे एवं मादक पदार्थ के सेवन आदि को लेकर बिस्तार से अपनी बात कही एवं दुर्गा प्रतिमाओं के प्रति प्रवित्रता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शोहरतगढ़ न.पं. के पूर्व चेयरमैन एवं प्रभारी शिव प्रसाद वर्मा ने संगठन बिस्तार एवं बैठक में प्रमुख रूप से संगठन बिस्तार एवं नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में घट रही घटनाओं तथा चोरी की आशंका में हो रही रतजगा सहित नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा गश्त की तैनाती बढ़ाने के संदर्भ में विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा किया गया। साथ ही उन्होंने शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर, एसडीएम व सीओ शोहरतगढ़ को पत्र के माध्यम से ज्ञापन देने की भी बात कहीं। तो वहीं कार्यक्रम का संचालक संगठन महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रभारी के रूप में पूर्व चेयरमैन शिव प्रसाद वर्मा, नगर अध्यक्ष आनंद कसौधन, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार नीलू रूंगटा, नंदू गौड़, गोविन्द लाल गुप्ता, श्यामू लॉट, गोलू पासवान, सोनू पहलवान, कोषाध्यक्ष संतोष बंका, योगेंद्र नाथ वर्मा, दिब्य प्रकाश उर्फ़ संजीव पाण्डेय, धीरेन्द्र अग्रहरी, प्रहलाद कांदू, श्रवण कुमार पटवा, पियूष सिंह, हर्षित वर्मा, चन्दन वर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, पवन कुमार कसौधन, सोनू, लक्ष्मी कान्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!