गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

35 वर्षीय युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत बसावनपुर गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर घर से लगभग एक किमी0 दूर बाग में एक महुआ के पेड़ से 35 वर्षीय युवक रामबेलास पुत्र बेकारु का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि रामबेलास की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती, क्योंकि रामबेलास मानसिक रूप से मजबूत और परिवार का सहारा था। पुलिस ने फिलहाल मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। मोबाइल से खुल सकते हैं कई परिजन इस पहलू को भी हत्या से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स व चौट्स की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल से इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। शोक में डूबा परिवार रामबेलास की मौत से आशियाना टूट गया। पत्नी दुर्गावती की चीखों ने सबका दिल तोड़ दिया। गांव की तंग गलियों में आज मातम पसरा है। हर आंख नम है, हर चेहरा दुख में डूबा हुआ। चार भाई व दो बहन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर मृतक रामबेलास रहा। मृतक रामबेलास अपने परिवार की रीढ़ था। वह ही था, जो दिन-रात मेहनत करके घर चलाता था। भाई, बच्चों के पढ़ाई और जरूरतें पूरी करता था। रामबेलास की मौत ने उसकी पत्नी दुर्गावती को तोड़ कर रख दिया है। वह बेसुध होकर चीख-चीखकर एक ही बात कह रही हैं कि मेरा रामविलास घर चलाने वाला था, अब कौन देखेगा। इस टूटे घर को गांव में मौजूद हर शख्स की आंखें उस मां की पीड़ा देखकर भर आईं। पिता बेकारू चौहान मजदूरी करते हैं लेकिन घर की असल जिम्मेदारी रामविलास पर ही थी। पत्नी सहित पूरा परिवार अब खामोश हैं। वे नहीं समझ पा रहे कि अचानक उनका सहारा छिन क्यों गया। इस मामले में सदर विधायक श्याम धनी राही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, परिवार को ढाढस बंधाया और मृतक परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से मिलें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!