गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बदमाशों ने महिला को नशीली दवा सुंघाकर किया लूटपाट

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय के इंदिरानगर मोहल्ले में सोमवार सायं एक महिला के साथ लूटपाट की घटना प्रकाश में आयी है। दो अज्ञात बदमाश सांय घर में घुसे। उन्होंने अकेली महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर घर से कीमती सामान लेकर बदमाश फरार हो गये। पीड़िता सुशीला देवी घर में अकेली खाना बना रही थीं। उनके परिजन रुद्र नारायण किसी काम से बाहर गये थे। बदमाशों ने पहले सुशीला देवी का मुंह दबाया। विरोध करने पर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने के बाद बदमाशों ने घर की तलाशी ली। इंदिरानगर से सटे अनूपनगर और पिठनी के लोग चोरी की आशंका से रात में गश्त लगाते हैं। संदिग्धों से पूछताछ भी करते हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने सायं के समय वारदात को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसएचओ सदर दुर्गा प्रसाद के मुताबिक महिला के होश में आने के बाद विस्तृत बयान लिया जायेगा। वहीं पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!