उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अपना दल (एस) ने पोखरा काजी गांव में चौपाल का किया आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज के पोखरा काजी गांव में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, विशिष्ट अतिथि युवा मंच प्रदेश सचिव अनिल चौधरी व जिलाध्यक्ष युवा मंच विनय जायसवाल उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी व प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने नीतियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष मुख़्तार शाह, ब्रम्हदेव, महासचिव कृपाशंकर सिंह, अकबर अली, रहमान शाह, राजू शाह, अक्षय बाल्मीकि सहित सैंकड़ों पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें। इस दौरान चौपाल में कई लोंगो ने पार्टी की सदस्यता भी लिया।




