गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कामरान खान ने ग्राम हरहटा और जनपद बलरामपुर का बढ़ाया गौरव

बलरामपुर। राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा हाल ही में आयोजित “स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम” पर आधारित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के राजकीय बालक/बालिका इंटर कॉलेजों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ाना और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना था।इस प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच जनपद बलरामपुर के ग्राम हरहटा स्थित राजकीय हाई स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र कामरान खान ने अपनी मेहनत, लगन और विचारशील लेखन क्षमता के बल पर प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कामरान खान की सफलता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा तक मदरसा प्रणाली से पढ़ाई पूरी की और उसके बाद राजकीय हाई स्कूल से अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया। सीमित संसाधनों और साधारण परिवेश से आने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा या पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती।उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके अभिभावकों और विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे ग्राम हरहटा और जनपद बलरामपुर के सम्मान में भी चार चाँद लगा दिए हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि गाँव के विद्यार्थी भी शिक्षा की मुख्यधारा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।गाँव के लोगों और शिक्षकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कामरान खान की उपलब्धि ने बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया है। अब गाँव में और भी अधिक बच्चे शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे और स्कूलों से निकलकर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे।कामरान खान की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो गाँव और मदरसे का हर बच्चा बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।कामरान खान को इस महान उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वे और भी ऊँचाइयाँ छुएँगे और अपने गाँव, जनपद व राष्ट्र का नाम विश्वभर में रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!