उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का आगे का हिस्सा टूटा

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। बेंवा-भड़रिया मार्ग के थाना क्षेत्र भवानीगंज के भड़रिया पुलिस बूथ चौराहे के समीप दो ट्रेकों में जोरदार टक्कर हो जिससे एक के आगे का ड्राइवर साइड का हिस्सा टूट गया। ट्रक चालक टक्कर को लेकर विवाद करने लगे और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियन्त्रित में किया।




