गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बेटियों के साथ मां ने नहर में लगाई छलांग, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र भवानीगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ सरयू नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और एक बेटी को बचा लिया गया, जबकि दूसरी बेटी लापता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना बढ़नीचाफा के पास विकास नगर और बडहरा के बीच स्थित सरयू नहर के पुल पर हुई। वार्ड नम्बर-16 की निवासी 30 बर्षीय पूनम ने अपनी बेटियों हिमांशी और दीवांशी के साथ नहर में छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरन्त बचाव कार्य शुरु किया और नहर में कूदकर पूनम और उसकी छोटी बेटी दीवांशी को बाहर निकाल लिया। दोनों को तुरन्त सीएचसी बेंवा ले जाया गया। गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया है। इस घटना में पूनम की बड़ी बेटी हिमांशी नहर के तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला का बयान लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी और लापता बच्ची की तलाश के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूनम अपने पति बजरंगी से अलग अपनी सास, बेटियों और भांजी के साथ हाडाडीह गांव में रहती थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!