गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बैठक में आए हुए सभी ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक प्रमुख पयागपुर द्वारा कड़े शब्दों में की गई निंदा व भर्त्सना

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। लगभग दो दिनों से चल रहे वीडियो और सेक्रेटरी के बीच छिड़े विवाद को लेकर कल पयागपुर विकासखंड में स्थित प्रमुख कार्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में विकास खण्ड पयागपुर के सभी प्रधानों को बुलाकर एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में वीडीओ पयागपुर दीपेंद्र पांडेय शामिल हुए। बैठक के दौरान वीडियो पयागपुर पर सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं विकास अधिकारी के द्वारा राजनीतिक दबाव बनवाकर अपने इच्छा अनुसार सरकारी काम करवाने तथा दुर्व्यवहार करने एवं नैतिक रूप से देख लेने को लेकर तथा उनकी पत्नी ब्लाक हुजूरपुर खंड विकास अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव को भी बहराइच विकास भवन में उपस्थित सचिव कर्मचारी संगठन के कुछ लोगों के द्वारा भारी अपशब्दों का प्रयोग किया गया जिससे ब्लाक हुजूरपुर महिला खंड विकास अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव को काफी कष्ट सहना पड़ा। इन सभी बिंदुओं को लेकर सभी लोगों के साथ चर्चा की गयी। जिस पर सभी लोगों ने एकराय होकर वीडीओ पयागपुर दीपेंद्र पांडे एवं वीडीओ हुजूरपुर अनुभा श्रीवास्तव के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सभी लोगों ने अपनी सहमति जतायी और कहा कि किसी अधिकारी के साथ इस तरह का बर्ताव करना ठीक नहीं है इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी ही कम है और हम सभी लोग इस प्रकार के कार्यों की कड़े शब्दों में भर्त्सना और निंदा करते हैं। बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख के द्वारा बनाए गए निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति व्यक्त किया तथा इस निंदा प्रस्ताव को जिलाधिकारी बहराइच को भेजा गया। इस बैठक में सभी ग्रामों के प्रधान एवं ब्लाक प्रमुख पयागपुर मौजूद रहे ।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!