गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल में सोशल मीडिया बैन हटा, 26 सोशल मीडिया साइट्स

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे बैन के बाद हुई हिंसक घटनाओं पर एक बड़ा अपडेट आया है। प्रदर्शनकारियों के भारी दबाव के बाद, सरकार ने सोमवार रात को आखिरकार सोशल मीडिया से प्रतिबन्ध हटा लिया है। आपको बता दें कि नेपाल सरकार ने 3 सितम्बर को 26 सोशल मीडिया साइट्स, जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब भी शामिल हैं, पर बैन लगा दिया था। इसका कारण यह था कि इन प्लेटफॉर्म्स ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इस फैसले ने नेपाल के युवाओं को नाराज कर दिया, जिन्होंने सरकार के इस कदम को अपनी आवाज दबाने की कोशिश माना। विरोध प्रदर्शनों ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। वहीं हालात बिगड़ने के बाद सरकार को झुकना पड़ा। कैबिनेट बैठक के बाद संचार मंत्री पृथ्वी गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांग को मान लिया है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फिर से शुरु कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!