गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

शिव सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय को मिली धमकीः कार्रवाई की मांग

बस्ती। शिव सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कहा है कि सुगर मिल रेलवे क्रासिंग के निकट पंचमुखी श्री हनुमान जी मंदिर का निर्माण उनके और जन सहयोग से हुआ। हनुमान जी के सेवक के रूप में विधि विधान से प्रतिमा स्थापना, अनुष्ठान, भण्डारे के बाद वे मंदिर में सेवा दे रहे हैं। मंदिर होने के कारण आस पास से मीट, अण्डा आदि की दूकानों को हटवाया गया जिससे भक्तों को असुविधा न हो। इसे लेकर कुछ लोग उनसे नाराज है। शनिवार 6 सितम्बर की रात्रि लगभग 9 बजे जब वे मंदिर पर विश्राम कराने गये थे तो दिनेश चौधरी, गंगाराम कोटेदार ने उन्हें गालियां दी और मारपीट पर आमादा थे किन्तु वे घर चले गये। उक्त लोग उन्हें मारने-पीटने की योजना बना रहे हैं। तहरीर में प्रमोद पाण्डेय ने कहा है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो गंगाराम के साथ ही उनके परिजनों को भी जिम्मेदार माना जाय। उन्होने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!