पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक की तीसरी पुण्यतिथि

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज के पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक रहे स्वर्गीय कमाल यूसुफ मलिक की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कमाल यूसुफ मलिक एक जुझारू राजनीतिज्ञ थे। वे जनता के हक और हिफाजत के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहे। उन्होंने इलाके के विकास की नींव रखी। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि थी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरफान मलिक ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे हर साल 15 आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निःशुल्क बीएड की पढ़ाई करवायेंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में दिनेश पाण्डेय, डॉ0 एखलाक हुसैन, डॉ0 मोहम्मद अहमद, प्रमोद पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील पाठक समेत कई लोग मौजूद रहें।




