गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में छात्रा सिमरन बनीं एक दिन की डीएम

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सिद्धार्थनगर के राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज डुमरियागंज की छात्रा सिमरन को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025 में इन्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपलक्ष्य में दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने छात्रा का पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं सिमरन ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और समान अवसर प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। सिमरन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से सभी सपने पूरे किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें बताया कि हर लक्ष्य को पाने के लिए निरन्तर प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि एक प्रयास में सफलता नहीं मिलती है, तो निराश न हों, बल्कि लगातार प्रयास करते रहें। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताया कि वे जज, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी बनकर जनपद का नाम रोशन करना चाहती हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने छात्रा सिमरन को सम्मान स्वरूप एक बैग और सर्टिफिकेट भेंट किया। इसके बाद छात्रा सिमरन ने अन्य छात्राओं को भी बैग और किट वितरित कर सम्मानित किया। इस पहल से छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अन्य सम्बन्धित अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्राएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम ने मिशन शक्ति 5.0 के महत्व को उजागर किया और छात्रों तथा शिक्षकों को शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!